क्यों खतरा का रंग लाल होता है, किसी आपातकालीन स्थिति को दिखाने के लिए या खतरे का संकेत देने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपके इसके पीछे की वजह जानते हैं? तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

Psychology of Color : खतरा का रंग लाल होता है क्या आपने कभी सोचा है, क्यों खतरा का रंग लाल होता है? चाहे वो यातायात के सिग्नल हों, फायर ब्रिगेड के उपकरण हों या फिर किसी खतरनाक क्षेत्र को चिन्हित (red danger signs) करने वाले बोर्ड, सभी में लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा क्यों (why red is used for danger)? आपको बता दें कि हर रंग का अपना महत्व होता है और उससे कुछ साइकोलॉजी जुड़ी होती है। इसके हिसाब से ही रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे- सफेद रंग शांति का प्रतीक है। हरा रंग खुशहाली का। इसी तरह लाल रंग के भी अपने कुछ मायने हैं। आइए जानते हैं इस रंग के पीछे छिपे विज्ञान और इतिहास के बारे में।
विज्ञान क्या कहता है? क्यों खतरा का रंग लाल होता है
क्यों खतरा का रंग लाल होता है लाल रंग को खतरे का संकेत बनाने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी हैं, जैसे-
- दूर से दिखाई देता है- लाल रंग की वेव लेंथ अन्य रंगों की तुलना में ज्यादा होती है। इसका मतलब है कि लाल रंग की रोशनी हवा में कम बिखरती है और इसलिए यह हमें दूर से भी साफ दिखाई देता है। धुंध या कोहरे में भी लाल रंग अन्य रंगों की तुलना में ज्यादा दूरी तक देखा जा सकता है।
- ध्यान आकर्षित करता है- लाल रंग एक ऐसा रंग है जो हमारी आंखों को तुरंत आकर्षित करता है। यह एक नेचुरल रिएक्शन है जो हमें खतरे से सावधान रहने के लिए प्रेरित करता है।
- इमोशनल प्रभाव- लाल रंग हमारी भावनाओं पर भी प्रभाव डालता है। यह हमें उत्साहित करता है, उत्तेजित करता है और यहां तक कि गुस्से का एहसास भी कराता है। इसीलिए इसे खतरे के संकेत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
लाल रंग को खतरे का संकेत बनाने का इतिहास काफी पुराना है। प्राचीन समय से ही लाल रंग का इस्तेमाल खतरे, युद्ध और खून को दर्शाने के लिए किया जाता रहा है। कई संस्कृतियों में लाल रंग को बुराई और शैतान का प्रतीक भी माना जाता था।
- सैन्य इतिहास- युद्ध के मैदान में लाल रंग का इस्तेमाल खून और हिंसा को दर्शाने के लिए किया जाता था। सैनिकों के कपड़ों पर लाल रंग की पट्टियां लगाई जाती थीं ताकि वे आसानी से पहचाने जा सकें।
- धार्मिक महत्व- कई धर्मों में लाल रंग का धार्मिक महत्व है। हिंदू धर्म में लाल रंग को शक्ति और उर्जा का प्रतीक माना जाता है। ईसाई धर्म में लाल रंग को शहीदों और ईश्वर के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
आधुनिक इस्तेमाल
क्यों खतरा का रंग लाल होता है आजकल लाल रंग का इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्रों में खतरे और इमरजेंसी के संकेत के रूप में किया जाता है-
- यातायात- यातायात सिग्नल में लाल रंग का मतलब रुकना होता है। यह हमें खतरे से आगाह करता है।
- फायर ब्रिगेड- फायर ब्रिगेड के उपकरणों पर लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है ताकि लोग आसानी से उन्हें पहचान सकें।
- मेडिकल- मेडिकल क्षेत्र में लाल रंग का इस्तेमाल आपातकालीन स्थितियों में किया जाता है।
Budget 2024: लाल क्यों होता है बजट ब्रीफकेस
क्या आपने कभी सोचा है, क्यों खतरा का रंग लाल होता है अब कुछ सालों से बजट पूरी तरह डिजिटल टैबलेट के जरिये पेश होता है, जिसे पारंपरिक बही-खाता स्टाइल के पाउच में लाया जाता है।
वर्ष 2021 में निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के लिए आई-पैड (iPad) का इस्तेमाल किया था और भारत की एक पुरानी परंपरा पर ब्रेक लग गया। इस आई-पैड को भी लाल रंग के क्लॉथ में कवर किया गया और इसे बही-खाता नाम दिया गया। ऐसे में हर साल पेश होने वाले बजट में लाल रंग कॉमन रहा, चाहे वो ब्रीफकेस या फिर बही-खाता हो।आज हम आपको बताएंगे कि बजट का लाल रंग से क्या कनेक्शन है? क्या इसका संबंध ब्रिटिशर्स से है।
कहां से आया लाल रंग
क्या आपने कभी सोचा है, क्यों खतरा का रंग लाल होता है लाल रंग के बजट ब्रीफकेस का संबंध ब्रिटिश राज से है। 1860 में ब्रिटिश चांसलर ग्लैडस्टोन ने रानी के मोनोग्राम के साथ एक लाल चमड़े से ढका ब्रीफकेस पेश किया था। इस ब्रीफकेस को ग्लैडस्टोन बॉक्स कहा जाने लगा। इसके बाद से बजट के लिए इस तरह के लाल रंग के ब्रीफकेस का इस्तेमाल होने लगा।
लाल रंग चुनने के पीछे के कारण
- प्रिंस अल्बर्ट की प्राथमिकता
- आर्म ऑफ द हाउस का रंग
क्यों खतरा का रंग लाल होता है लाल रंग और बजट से जुड़ी एक और कहानी काफी प्रसिद्ध है। कहानी के अनुसार 16वीं शताब्दी के अंत में महारानी एलिजाबेथ प्रथम (Elizabeth I) के प्रतिनिधि ने स्पेनिश राजदूत को काले पुडिंग से भरा एक लाल ब्रीफकेस भेंट किया, तब से लाल रंग की परंपरा की शुरुआत हुई।ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के अलावा लाल रंग काफी आकर्षित करता है और इस वजह से यह महत्वपूर्ण घोषणा के लिए उपयुक्त माना जाता है।
